पेट में गैस बनने पर या पेट दर्द होने पर आराम के लिए अपनाएं ये 6 आसान घरेलू नुस्खे

पेट में गैस बनने पर या पेट दर्द होने पर आराम के लिए अपनाएं ये 6 आसान घरेलू नुस्खे

सेहतराग टीम

आज के समय में अनियमित भोजन करना अत्यधिक लोगों का पेशा हो चुका है। इस वजह से उन्हें पेट संबधित समस्याएं होने लगती हैं। पेट में दर्द और गैस होने लगता है। पेट में गैस बनना काफी खतरनाक भी होता है। कई बार गैस बनने के कारण सीने में या फिर शरीर के दूसरे हिस्से में दर्द होने लगता है। इसके अलावा गैस जब सिर में चढ़ जाती है तो उल्टी होने लगती है। गैस बनने से पेट फूलने लगता है और पाचन संबंधी कई तरह की दिक्कतें पैदा होने लगती हैं। अगर आपको ज्यादा गैस बनती है तो इसे बिल्कुल हल्के में ना लें क्योंकि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिससे आप पेट में गैस की समस्या और पेट दर्द को ठीक कर सकते हैं।

पढ़ें- करिए इंटरमिटेंट फास्टिंग, भरपेट खाना भी खाएं और वजन भी घटाएं

पेट में गैस बनने पर या पेट दर्द होने पर अपनाएं ये 6 आसान घरेलू नुस्खे 

काली मिर्च

किचन में मौजूद काली मिर्च भी गैस की समस्या को दूर करती है। काली मिर्च का सेवन करने से ना केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है, बल्कि इससे पाचन भी सही रहता है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। 

बेकिंग सोडा और नींबू 

गैस की समस्या से जूझ रहे लोगों को रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। ऐसा करने से आपको आराम मिल सकता है। यह एक तरह से ईनो का काम करता है। 

छाछ

गर्मियों में खाना खाने के बाद बहुत से लोग छाछ पीना पसंद करते हैं। सादा छाछ पीने के बजाय इसमें काला नमक और अजवाइन मिलाकर पिएं। इससे गैस की समस्या दूर हो सकती है। 

लहसुन 

लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गैस की समस्या में भी लहसुन खाने से काफी फायदा मिलता है। पेट में गैस होने पर आप लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबाल लें। रोजाना दिन में दो बार इसका सेवन करें। ऐसा करने से गैस की समस्या को दूर किया जा सकता है। 

हींग 

हींग, खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है। साथ ही ये गैस की समस्या को दूर करने में भी कारगर होता है। इसके लिए आप एक गिलास गरम पानी में हींग मिलाकर पिएं। ऐसा करने से गैस की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। दिन में करीब 2-3 तीन बार हींग का पानी पीना अच्छा रहेगा। 

दालचीनी

दालचीनी का सेवन करने से गैस की समस्या दूर रहती है। इसके लिए आप दालचीनी को पानी में उबाल लें और फिर उसे ठंडा करके पिएं। रोज सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करने से आराम मिल सकता है। अगर आपको इसका स्वाद अच्छा ना लगे तो आप इसमें शहद भी डाल सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-

बदलते मौसम में वायरल इंफेक्शन से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू इलाज

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।